Filmmaker नितिन मनमोहन की बिगड़ी तबीयत, हार्ट अटैक आने के कारण अस्पताल में कराया गया भर्ती

Summary :

फिल्म निर्माता नितिन मनमोहन को हृदय संबंधी समस्याओं के कारण एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

 फिल्म निर्माता नितिन मनमोहन को हृदय संबंधी समस्याओं के कारण एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
इन पॉपुलर फिल्मों के है निर्माता
ऐसा बताया जा रहा है कि ‘‘बोल राधा बोल’’ और ‘‘लाडला’’ जैसी फिल्मों के निर्माता मनमोहन को शनिवार की शाम को दिल का दौरा पड़ा और उन्हें नवी मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल ले जाया गया ।अस्पताल के एक अधिकारी के मुताबिक, नितिन मनमोहन फिलहाल गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में हैं।
बोल राधा बोल' और 'लाडला' जैसी फिल्मों के निर्माता नितिन मनमोहन को आया हार्ट  अटैक - nitin manmohan producer of films suffered a heart attack
मिली जानकारी के मुताबिक, ‘‘उन्हें कल रात हृदय संबंधी समस्याओं के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें बहुत गंभीर स्थिति में अस्पताल लाया गया था। वह आईसीयू में हैं।’’ नितिन मनमोहन दिवंगत अभिनेता मनमोहन के बेटे हैं, जिन्होंने ‘‘ब्रह्मचारी’’, ‘‘गुमनाम’’ और ‘‘नया जमाना’’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया था।

Desk Team