मुंबई : विपक्षी विधायकों ने बुधवार को यहां महाराष्ट्र के बजट प्रावधानों को सदन में पेश किया जाने से पहले ही वित्तमंत्री सुधीर मुनगंटीवार के ट्विटर हैंडल पर कथित तौर पर “लीक” होने के विरोध में धरना दिया और मामले की जांच की मांग की।
विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अजित पवार, जयंत पाटिल और धनंजय मुंडे समेत विधायकों ने विधानसभा परिसर में इस मुद्दे को लेकर प्रदर्शन किया। मुंडे ने कहा, “मंगलवार को मुनगंटीवार द्वारा सदन में बजट पेश किये जाने से पहले ही सरकार ने बजट को ट्विटर पर लीक कर दिया। हम सरकार के इस गैरजिम्मेदाराना रुख की आलोचना करते हैं और उसके खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।
‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर सर्वदलीय बैठक में शामिल नहीं होगी कांग्रेस : सूत्र
हम साइबर सेल द्वारा इस मामले की जांच चाहते हैं।” मुख्यमंडी देवेंद्र फड़णवीस और मुनगंटीवार ने बजट “लीक” होने के आरोपों को मंगलवार को खारिज करते हुए कहा था कि वित्त मंत्री द्वारा सदन में बजट भाषण शुरू करने के 15 मिनट बाद प्रावधानों को ट्विटर पर डाला गया था।


Download Android App
Download iOS App



