पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि के विरोध में मध्य प्रदेश में प्रदर्शन करने पर कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह समेत 150 पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने सरकारी आदेश के उल्लंघन के मामले में आईपीसी की अलग-अलग धाराओं में दिग्विजय सिंह और जिला कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश मिश्रा के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज की है।
गौरतलब है कि बुधवार को भोपाल में दिग्विजय सिंह अपने समर्थक नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ रोशनपुरा क्षेत्र से साइकिल पर सवार होकर मुख्यमंत्री निवास की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें आगे जाने से रोक लिया। इसके बाद दिग्विजय सिंह ने प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा, जिसमें पेट्रोल और डीजल के दाम कम करने की मांग की गयी है, ताकि आम लोगों को रियायत मिल सके।
आपातकाल की 45वीं बरसी पर अमित शाह का वार, बोले-कांग्रेस में घुटन महसूस कर रहे हैं नेता
दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधते हुए कहा कि 2008 में जब केंद्र में यूपीए की सरकार थी, तब शिवराज सिंह चौहान ने पेट्रोलियम की बढ़ती कीमतों को लेकर सीएम हाउस से मंत्रालय तक साइकिल से सफर तय करने का नाटक किया था। अब मुख्यमंत्री चुप क्यों हैं? यदि वह जनता के हितैषी हैं तो उन्हें केंद्र सरकार के खिलाफ खड़े होना चाहिए। जनता को राहत देने का काम करना चाहिए।


Download Android App
Download iOS App



