भड़काऊ भाषण के आरोप में ओवैसी, वारिस पठान और कपिल मिश्रा के खिलाफ FIR दर्ज

Summary :

तेलंगाना पुलिस ने दो धार्मिक समुदायों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने के आरोप में AIMIM नेताओं असदुद्दीन ओवैसी, वारिस पठान और भाजपा नेता कपिल मिश्रा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

तेलंगाना पुलिस ने दो धार्मिक समुदायों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने के आरोप में AIMIM नेताओं असदुद्दीन ओवैसी, वारिस पठान और भाजपा नेता कपिल मिश्रा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 
बालकिशन राव नामधारी के एक शख्स ने कल तीनों नेताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद यह कार्यवाही की गयी। बता दें पिछले महीने  नागरिकता संशोधन कानून को लेकर राजनीतिक दलों के नेताओं के भड़काऊ बयान सामने आए थे। 

CM कमलनाथ ने राज्यपाल लालजी टंडन से की मुलाकात, BJP पर विधायकों की ‘हॉर्सट्रेडिंग’ का लगाया आरोप

हाल ही में संसद में भी भड़काऊ बयानों (Hate Speech) को लेकर पक्ष विपक्ष के बीच जमकर बहस हुई थी। AIMIM नेता ने वारिश पठान ने साम्प्रदायिक टिप्पणी की थी। इसके अलवा असदुद्दीन ओवैसी और कपिल मिश्रा पर हेट स्पीच दी थी।जिससे इस मामलें पर दिल्ली में जमकर राजनीति भी गरमाई थी।

Desk Team