आम आदमी पार्टी के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय शुक्रवार को दिल्ली विधानसभा के विशेष सत्र में राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) के खिलाफ प्रस्ताव पेश करेंगे। गौरतलब है की शुक्रवार को आप सरकार दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र आयोजित करने जा रही है।
जिसमें एनआरसी पर चर्चा होने के साथ ही भारत के कुछ अन्य राज्यों की तरह दिल्ली में भी लगातार फ़ैल रहे कोरोना वायरस के संक्रमण पर भी चर्चा की जायेगी। एनआरसी के खिलाफ गोपाल राय के इस प्रस्ताव के सदन द्वारा पारित किए जाने की ज्यादा संभावनाएं हैं क्योंकि दिल्ली विधानसभा में आप के पास बहुमत है।
बता दें कि आप ने विधानसभा चुनाव में 70 में से 62 सीटें हासिल की थीं। सूत्रों के अनुसार खबर मिली है कि आप सरकार चाहती है कि 2010 के प्रारूप के अनुसार राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) संचालित किया जाए।
जिस पर आप ने पहले ही अपना रुख स्पष्ट कर दिया है कि वह एनआरसी के खिलाफ है। पार्टी का कहना है कि देश का ध्यान अर्थव्यवस्था और रोजगार पर होना चाहिए। पार्टी का विचार है कि गरीब लोगों के पास एनआरसी के लिए पर्याप्त दस्तावेज नहीं हैं।


Download Android App
Download iOS App



