कई दिग्गज बॉलीवुड सितारों ने लम्बे समय से सिल्वर स्क्रीन पर राज किया है और अब बारी है स्टारकिड्स जो अपने पेरेंट्स के नक्शेकदम पर चलते हुए फिल्म इंस्डस्ट्री में छा जाने के लिए तैयार है। आर्यन खान से लेकर इब्राहिम अली खान तक कई ऐसे स्टारकिड्स है जो बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए तैयार है और फैंस की डिमांड है कि ये अपने सुपरस्टार डैड के साथ सिल्वर स्क्रीन पर नजर आये। आयोये नजर डालते है इन पिता पुत्र की जोड़ियों पर :
1. शाहरुख़ खान – आर्यन खान :

बॉलीवुड के बाद शाह शाहरुख़ खान के बड़े बेटे आर्यन खान के बॉलीवुड डेब्यू की खबर काफी समय से आ रही है। फैंस चाहते है की शाहरुख़ आर्यन एक साथ फिल्म में नजर आये , जाहिर है इनकी बॉन्डिंग बेहद शानदार रहेगा।
2. अक्षय कुमार – आरव कुमार :

सुपरस्टार अक्षय कुमार के बेटे आरव भी अपने पिता की तरह फिटनेस फ्रीक है और अक्सर अक्षय बताते है कि आरव उनके काम में भी क्रिटिसिज़्म करते है। उम्मीद है फैंस को ये पिता पुत्र की जोड़ी सिल्वर स्क्रीन अपर जल्द देखने को मिल सकती है।
3. सैफ अली खान – इब्राहिम अली खान :

सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम भी सबसे मशहूर स्टारकिड्स में से एक है और उनके बॉलीवुड डेब्यू के चर्चे में भी खूब है। देखना दिलचस्प होगा की अगर परदे पर पिता पुत्र की जोड़ी एक साथ आती है तो क्या धमाल मचाती है।
4. सुनील शेट्टी – अहान शेट्टी :

बॉलीवुड के माचो मैन सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी भी जल्द बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे है और आने वाले समय में हमे पिता पुत्र की ये जोड़ी भी सिल्वर स्क्रीन पर दिखाई दे सकती है।
5. गोविंदा – यशवर्धन आहूजा :

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर भी चर्चा खूब जोरों पर है और खबर ये है कि गोविंदा यशवर्धन को सलमान के साथ फिल्म किक – 2 में अप्रोच करवा रहे है।


Download Android App
Download iOS App



