भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी काफी लंबे समय से क्रिकेट मैदान से दूर चल रहे हैं। आईपीएल का 13वां सीजन 29 मार्च से शुरु हो रहा है और धोनी के फैन्स उनको मैदान पर खेलता हुआ देखना चाहते हैं। इंग्लैंड में खेले गए विश्व कप के बाद धोनी ने अंतरराष्ट्रीय मैच या घरेलू मैच नहीं खेला है। लेकिन धोनी की बल्लेबाजी को देखकर ऐसा बिल्कुल नहीं लगता कि उन्होंने पिछले आठ महीनों से क्रिकेट नहीं खेला है। चेन्नई में टीम के कैंप के साथ धोनी प्रैक्टिस कर रहे हैं। धोनी ने इस प्रैक्टिस मैच में शानदार बल्लेबाजी की है।

शतकीय पारी धोनी ने खेली
आईपीएल शुरु होने से पहले अपने कैंप में सारी टीमें तैयारियां कर रही हैं। चेपक स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स भी आईपीएल से पहले ट्रैनिंग कर रही है। चेन्नई सुपर किंग्स ने कैंप के दौरान प्रैक्टिस मैच खेला और उसमें धोनी ने कप्तानी पारी खेली। हालांकि लाइव टेलिकास्ट मैच का कहीं नहीं हुआ लेकिन खबरों के अनुसार, इस मैच में 123 रन धोनी ने 91 गेंदों में जड़े।

यूट्यूब पर इस मैच का वीडियो साझा किया गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि साथी खिलाड़ी सुरेश रैना के साथ धोनी बल्लेबाजी कर रहे हैं। गेंदबाज पीयूष चावला और कर्ण शर्मा के खिलाफ दोनों बल्लेबाज खेल रहे हैं।
पिछले दो सीजन रहे धोनी के लिए शानदार

धोनी का बल्ला आईपीएल के पिछले दोनों सीजन में जमकर बरसा था। जिस वजह से फाइनल में उनकी टीम पहुंची थी। साल 2018 में चेन्नई ने खिताब अपने नाम किया था और पिछले साल फाइनल मैच मात्र 1 रन से हार गए थे। अब यह देखना होगा कि धोनी बल्ले के साथ दमदार प्रदर्शन करके आईपीएल 2020 में टीम को चैपियन बना पाते हैं या नहीं।


Download Android App
Download iOS App



