Coronavirus : CM ममता ने लोगों से हाथ न मिलाने की अपील करते हुए ‘नमस्ते’ करने की दी सलाह

Summary :

चीन से फैले कोरोना वायरस से विश्वभर के करीब 115 देशों और क्षेत्रों में 4,600 से अधिक लोगों की मौत हो गई है और 1,25,293 से अधिक लोग इससे संक्रमित हैं।

भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों का आंकड़ा 75 पहुंच गया है। वहीं कर्नाटक में वायरस के चलते एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। भारतीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मन्त्रालय ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की। कोरोना को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने वायरस के खत्म नहीं होने तक न मिलाने की अपील की है। 
मुख्यमंत्री बनर्जी ने कहा, जब तक कोरोना वायरस खत्म नहीं होता तब तक हाथ न मिलाएं। नमस्ते करें, क्योंकि यह वायरस  व्यक्ति से व्यक्ति के संपर्क करने वाली चीज़ है, न कि जानवरों से व्यक्ति में। वायरस को फैलने से रोकने के लिए राज्यों व केंद्र सरकार द्वारा कई तरह के उपाए सुझाएं गए हैं। 

कोरोना वायरस के कारण विश्वभर के करीब 115 देशों में 4,600 से अधिक लोगों की मौत , 1,25,293 से अधिक संक्रमित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कोरोना को लेकर लोगों से न घबराने की अपील करते हुए कहा कि हमें एक साथ काम करने की जरूरत है, आत्म-सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए छोटे अभी तक महत्वपूर्ण उपाय करें। उन्होंने कहा, हम COVID-19 नावेल कोरोन वायरस से निपटने के लिए अलग-अलग मंत्रालय और राज्य मिलकर काम कर रहे हैं, जो भारत में आने वाले लोगों की स्क्रीनिंग से लेकर शीघ्र चिकित्सा सुविधा मुहैया करा रहे हैं। 
चीन से फैले कोरोना वायरस से विश्वभर के करीब 115 देशों और क्षेत्रों में 4,600 से अधिक लोगों की मौत हो गई है और 1,25,293 से अधिक लोग इससे संक्रमित हैं। और लगातार इसके आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं। विश्व के कई देश कोरोना के बचाव के लिए साथ मिलकर काम कर रहे हैं।

Desk Team