यूं तो सप्ताह का हर एक दिन भगवान की पूजा करने के लिए शुभ माना जाता है। लेकिन शुक्रवार का दिन देवी लक्ष्मी की आराधना कि लिए बेहद खास होता है। जो भी भक्त सच्चे मन से शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं। कहा जाता है ऐसे लोगों को दुनिया के लगभग सभी सुखों की प्राप्ति होती है।

मां लक्ष्मी को धन की देवी माना जाता है। शुक्रवार के विशेष दिन मां लक्ष्मी की भलीभांति पूजा-पाठ करने से उनका आशीर्वाद सदैव आपके ऊपर बना रहता है तो चलिए आपको बताते हैं कि शुक्रवार के दिन ज्योतिष के वो कौन से उपाए हैं जिन्हें कर लेने से आपका दिन शुभ रहने वाला है।

1.कर्जे से मिलता है छुटकारा
शुक्रवार के दिन सफेद रंग के कपड़े पहनकर मां लक्ष्मी की मूर्ति के सामने श्रीसूक्त का पाठ करें और देवी को कमल का फूल अर्पित करें। इसके साथ ही इस दिन पीले कपड़े में पांच पीली कौड़ी एंव थोड़ा सा केसर,एक चांदी का सिक्का बांधकर अपनी तिजोरी में रख लें। ये उपाय कर लेने से आपकी कुछ दिनों में धन संबंधी परेशानी खत्म हो जाएगी साथ ही आपको पुराने कर्जों से भी छुटकारा मिलेगा।

2.दंपत्ति को करना चाहिए ये उपाय
अगर पति-पत्नी के बीच लड़ाई रहती है तो शुक्रवार के दिन अपने शयनकक्ष में प्रेमी जोड़े की फोटो लगा लें। वहीं यदि आपके काम में रुकावट आ रही है तो शुक्रवार के दिन काली चीटियों को चीनी डालें इसके साथ ही इस दिन घर से काम निकलते वक्त थोड़ा सा मीठा दही खाकर निकलें।

3.सौभाग्य और स्वास्थ्य की प्राप्ति के लिए
मां लक्ष्मी को शुक्रवार के दिन शंख,कौड़ी,कमल,मखाना और बताशा अर्पित करना चाहिए। बता दें कि इस खास दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने से धन और संतनान दोनों की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही मां लक्ष्मी आपको सौभाग्य के साथ स्वास्थ्य प्रदान भी करती हैं।

4.बनी रहेगी स्थायी सुख-समृद्धि
वैसे आपके घर सुख-समृद्धि तो आती है,मगर यह अस्थायी है तो ऐसे में आप पीपल के पेड़ के नीचे लोहे के बर्तन में पानी,चीनी,घी और दूध इन सभी चीजों को मिलाकर पीपल के पेड़ की जड़ में अर्पित कर दें। ये उपाय कर लेने से आपके घर काफी लंबे वक्त तक सुख-समृद्धि बनी रहेगी।

5.आर्थिक परेशानियों से छुटकारा
अगर आपके घर में भी बार-बार धनहानि हो रही है तो ऐसे में आप शुक्रवार के खास दिन घर के मुख्य गेट पर गुलाल डालकर उस पर शुद्ध घी का दोमुख वाला दीया जलाएं।

इसके साथ ही मन में मां लक्ष्मी का ध्यान करें और उनसे मनोकामना करें कि घर में कभी आर्थिक समस्याएं न उठानी पड़े। इसके बाद जब ये दीपक बुझ जाए तो इसे जल में प्रवाहित कर दें।


Download Android App
Download iOS App



