ओडिशा के भुवनेश्वर में राजभवन के पास स्थित इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के पेट्रोल पंप में भीषण आग लगी है। हालांकि कुछ समय बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग की इस घटना में आठ लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। घायलों में दो की हालत गंभीर बनी हुई है।
मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने घटना पर संज्ञान लेते हुए घायलों के मुफ्त इलाज़ की घोषणा की है। कैपिटल अस्पताल के निदेशक एलडी साहू ने बताया कि दो घायलों की हालत गंभीर है और उन्हें कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि शेष घायलों का इलाज उनके अस्पताल में चल रहा है।
जिस वक्त आग लगी उस दौरान पुलिस आयुक्त एसएस सारंगी ने बताया, “हमारी प्राथमिकता आग को पेट्रोल और डीजल से भरे दो अन्य टैंकों तक पहुंचने से रोकने की है।” सांरगी ने बताया कि दमकल की तीन गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हैं। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका है।


Download Android App
Download iOS App



