जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले के सगुन इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों मुठभेड़ हुई। इस दौरान सुरक्षा बलों ने तीन आतंकवादियों मार गिराया। यह जानकारी अधिकारियों ने बुधवार को दी। आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच यह मुठभेड़ मंगलवार शाम से शुरू हुई है।
आतंकवादियों की उपस्थिति के बारे में एक विशेष जानकारी के आधार पर सुरक्षाबलों द्वारा इलाके में घेराबंदी करने और तलाशी अभियान शुरू करने के बाद गोलाबारी शुरू हुई। पुलिस ने आतंकवादियों को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने ऐसा करने से इनकार कर दिया। जैसे ही सुरक्षाबलों ने घेराबंदी सख्त की वैसे ही छिपे हुए आतंकवादियों ने अधिक संख्या में सामने आकर गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस ने कहा, “दो अज्ञात आतंकवादी मारे गए हैं। ऑपरेशन जारी है।”


Download Android App
Download iOS App



