झारखंड के देवघर स्थित एम्स की बिल्डिंग में गुरुवार को आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। हादसे की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें पहुंची और लगभग एक घंटे की कोशिश के बाद आग पर काबू पा लिया गया। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं।
आग बी ब्लॉक बिल्डिंग के निचले हिस्से में लगी। देखते-देखते ऊंची लपटें उठने लगीं और पूरे परिसर में धुएं का गुबार फैल गया। परिसर में मौजूद लोगों को सुरक्षित जगहों पर ले जाया गया। जिस जगह पर आग लगी, वहीं पास में ओपीडी कॉम्प्लेक्स है, जहां बड़ी संख्या में मरीज और उनके परिजन मौजूद रहे। प्राथमिक जांच के बाद कहा जा रहा है कि यह घटना शॉर्ट सर्किट की वजह से हुई है।
एम्स के डायरेक्टर डॉ. सौरभ वाष्र्णेय ने कहा कि निमार्णाधीन हिस्से में वेल्डिंग वर्क के दौरान चिंगारी से आग लगी। जिस हिस्से में आग लगी, वह निमार्णाधीन है। वहां कचरे का अंबार पड़ा हुआ था। आग इसी कचरे के अंबार में लगी। वहां प्लास्टिक सहित कई ज्वलनशील वस्तुएं थीं, जिस वजह से आग काफी तेजी से भड़की।


Download Android App
Download iOS App



