देहरादून के राजपुर रोड पर रेस्टोरेंट समेट तीन दुकानों में आग लग गई। इस घटना में रेस्टोरेंट समेत तीनों प्रतिष्ठान जलकर खाक हो गए। फायर कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार, दोपहर दिलाराम बाजार में वन मुख्यालय के बाहर स्थित लेमन चिली नामक रेस्टोरेंट में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग इतनी बढ़ गई कि उसने अपने अगल-बगल की दो अन्य दुकानों को भी चपेट में ले लिया।
आग लगने के कारण का नहीं चला पता
आग लगते ही बाजार में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पाकर दिलाराम स्थित जल संस्थान परिसर और गांधी रोड स्थित फायर स्टेशन से फायर टेंडर मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग किन कारणों से लगी, इसका अभी पता नहीं चला है।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



