उपनगर अंधेरी के मरोल नाका इलाके में एक औद्योगिक क्षेत्र में मंगलवार शाम को दो मंजिला इमारत में आग लग गई। नगर निगम के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन पूरी तरह बुझाया नहीं जा सका। उन्होंने कहा कि किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है।
अंधेरी-कुर्ला रोड पर मित्तल इंडस्ट्रियल एस्टेट की इमारत नंबर-5 में शाम करीब 4.45 बजे आग लग गई।
अधिकारी ने कहा कि दमकल की आठ गाड़ियों और अन्य वाहनों को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया और आग बुझाने का काम जारी है।
निगम के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रात में कहा कि आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन पूरी तरह से बुझाया नहीं जा सका है।


Download Android App
Download iOS App



