मैरीलैंड हवाई अड्डे के पास एक बर्फीले ‘क्रीक’ में दुर्घटनाग्रस्त एक छोटे जहाज के पायलट तक पहुंचने के लिए बचावकर्मियों ने कश्ती का इस्तेमाल किया। राज्य पुलिस ने यह जानकारी दी।
मैरीलैंड राज्य पुलिस ने एक समाचार विज्ञप्ति में कहा कि प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि पाइपर चेरोकी के सोमवार को एजवाटर में ली हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ क्षण बाद, उन्होंने इसके बियर्ड्स क्रीक में दुर्घटनाग्रस्त होने की आवाज सुनी।
पुलिस ने कहा कि एक ऐनी अरुंडेल काउंटी पुलिस अधिकारी (जिसने आवाज सुनी) और आस-पास के दो अन्य लोग जमे हुए क्रीक पर कश्ती का उपयोग करते हुए बचावकार्य में कूद पड़े।


Download Android App
Download iOS App



