नवी मुंबई में सीवुड्स की 21 मंजिला इमारत में शनिवार को आग लग गई। ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख संतोष कदम ने बताया कि पाम बीच रोड पर स्थित इमारत की 20वीं मंजिल पर सुबह साढे छह बजे आग लग गई और यह इमारत की सबसे ऊपरी मंजिल तक फैल गई।
उन्होंने बताया कि नेरुल, सीबीडी बेलापुर और वाशी अग्निशमन केंद्रों की कम से कम छह दमकल गाड़ियां आग बुझाने की कोशिश में लगी हैं। कदम ने कहा, ‘‘किसी के हताहत होने की अभी तक कोई सूचना नहीं मिली है और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।’’


Download Android App
Download iOS App



