भाजपा के पूर्व संगठन महामंत्री और आरएसएस के सह संपर्क प्रमुख रामलाल ने वोट डालने के बाद शाहीनबाग पर निशाना साधा और कहा है कि आज मतदान के दिन शाहीन बाग ही नहीं कई मुद्दों पर वोट पड़ रहा है।
उन्होंने शाहीन बाग में नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हमला करते हुए कहा,”जो लोग कागज न दिखाने की बात करते थे आज वोट देने के लिए उन्हें कागज तो दिखाना ही पड़ेगा। आज मतदान के दिन कागज न दिखाने वाली मानसिकता हारेगी और कागज दिखाने वाली मानसिकता जीतेगी” निर्माण भवन में वोट डालने आए रामलाल ने कहा, “चुनाव आयोग ने यह तय कर रखा है कि जो कागज दिखाएगा वोट वही डाल पाएगा।
कोरोनावायरस से निपटने के लिए अच्छा काम कर रहा है चीन : डोनाल्ड ट्रम्प
आज तो कागज न दिखाने का नारा देने वालों को कागज दिखाना ही पड़ेगा।”रामलाल ने कहा कि दिल्ली का विकास वही सरकार कर सकती है जो केंद्र सरकार के साथ मिलकर काम करे न कि लड़कर। भाजपा की सरकार ही दिल्ली का विकास कर सकती है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में बिजली, पानी की रियायतों पर नहीं राष्ट्रवाद की भावना पर वोट पड़ रहा है।


Download Android App
Download iOS App



