अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने पूर्व में हुए कुछ “विनाशकारी’’ व्यापार सौदों को खत्म किया और कहा कि दशकों तक अमेरिका के नेताओं ने देश हित से ज्यादा अपने विशेष हितों को तरजीह दी। समूचे अमेरिका में वंचित शहरों एवं नगरों के पुनरुद्धार के लिए उत्तरी कैरोलिना में नये राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरुआत करते हुए ट्रंप ने कहा कि अमेरिका शानदार वापसी की राह पर है।
उन्होंने कहा, “यह वापसी है। इससे पहले हम खराब प्रदर्शन कर रहे थे।” ट्रंप ने एक बैठक में कहा, ‘‘दशकों तक, अमेरिका के राजनीतिकों ने अमेरिकी हितों से पहले अपने हितों का ख्याल रखा। उन्होंने बेहद खराब व्यापार नीतियां लागू कीं।
सच कहूं तो यह सोच से परे है। मैंने इनमें से कुछ समझौतों को देखा और कहा कि इस तरह के समझौते कौन करता है? यह किसने किया होगा? कोई बच्चा भी इस तरह की चीज पर सहमत नहीं होता। यकीन नहीं होता।” ट्रंप ने कहा, “कई वर्षों तक मैंने सुना कि 2019 में चीन विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। मैं यह सुनता रहा। मुझे इस बात से नफरत थी। हम अब उनसे बहुत आगे हैं।”


Download Android App
Download iOS App



