देश में कोरोना संकट के बीच आये दिन आग लगने की घटना सामने आ रही रही है। इस बीच दक्षिण मुंबई के एक पांच मंजिला होटल में भयंकर आग लगने के बाद उसमें रह रहे 25 डॉक्टरों और दो अन्य लोगों को बचाया गया। आग बुझाने के लिए दमकल की 10 से 12 गाड़ियों को लगाया गया है ।
अमेरिका में कोरोना मरीजों के आंकड़ों में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी, मरने वालों की संख्या 1 लाख के पार
दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बुधवार देर रात मेट्रो सिनेमा के नजदीक होटल फॉर्च्यून में आग लग गई और बृस्पतिवार तड़के आग पर काबू पाया जा सका। दमकल के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘आग होटल की पहली मंजिल से तीसरी मंजिल तक फैली।’’ उन्होंने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए दमकल की आठ गाड़ियों को भेजा गया। उन्होंने बताया कि आग बिजली की तारों और केबलों, लॉबी में फॉल्स सीलिंग और होटल की पहली, दूसरी तथा तीसरी मंजिलों पर गलियारों तक ही सीमित थी।


Download Android App
Download iOS App



