Fire News: गर्मी बढ़ते ही देश में आग लगने के मामलों में इजाफा देखने को मिलता है। आए दिन ऐसे कई गहादसे देखने को मिलते हैं। ताजा मामला मुंबई के ठाणे डोंबिवली से आ रहा है। जहां एक फैक्टरी में आग लग गई। हालांकि अभी तक इस हादसे में किसी भी व्यकिति के हानि होने की खबर सामने नहीं आई है।
फैक्ट्री में लगी आग
ठाणे के डोंबिवली के औद्योगिक क्षेत्र में एक रासायनिक कंपनी के संयंत्र में बॉयलर फटने के बाद भीषण आग लग गई। यह घटना मुंबई के पास डोंबिवली के एमआईडीसी इलाके में हुई। आग लगने के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, विस्फोट की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनी गई।
आग पर पाया गया काबू
अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कुल आठ गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गईं। प्रभावित कंपनी एमआईडीसी क्षेत्र के चरण दो में स्थित है।
आग पर काबू पाने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आपातकालीन सेवाएं सक्रिय रूप से काम कर रही हैं। अभी तक किसी के घायल होने या किसी के फंसे होने की सूचना नहीं है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
(Input From ANI)


Download Android App
Download iOS App




