OnePlus Ace 3 Pro जल्द होगा लॉन्च, लीक हुई जानकारी

Summary :

OnePlus Ace 3 Pro : वनप्‍लस जल्द ही बाजार में एक शानदार स्मार्टफोन लॉन्च कर रही हैं। बता दें की लॉन्च होने से पहले ही यह फ़ोन सुर्खियां बटोर रही है। फिलहाल इस बात की जानकारी सामने नहीं आई कि यह फ़ोन कब लॉन्च होगा। लेकिन जाने-माने चीनी टिप्‍सटर डिजिटल चैट स्‍टेशन ने Ace 3 Pro को लेकर नई इन्‍फर्मेशन अपने वीबो (Weibo) अकाउंट पर शेयर की है। इससे अपकमिंग वनप्‍लस फोन (OnePlus) के कैमरा, प्रोसेसर और चार्जिंग को लेकर नई जानकारी मिली है। आइए जानते है क्या खास होगा इस नए स्मार्टफोन में। Highlights OnePlus Ace 3 Pro की…

OnePlus Ace 3 Pro : वनप्‍लस जल्द ही बाजार में एक शानदार स्मार्टफोन लॉन्च कर रही हैं। बता दें की लॉन्च होने से पहले ही यह फ़ोन सुर्खियां बटोर रही है। फिलहाल इस बात की जानकारी सामने नहीं आई कि यह फ़ोन कब लॉन्च होगा। लेकिन जाने-माने चीनी टिप्‍सटर डिजिटल चैट स्‍टेशन ने Ace 3 Pro को लेकर नई इन्‍फर्मेशन अपने वीबो (Weibo) अकाउंट पर शेयर की है। इससे अपकमिंग वनप्‍लस फोन (OnePlus) के कैमरा, प्रोसेसर और चार्जिंग को लेकर नई जानकारी मिली है। आइए जानते है क्या खास होगा इस नए स्मार्टफोन में।

Highlights

  • OnePlus Ace 3 Pro की जानकारी हुई लीक
  • फ़ोन में एमोलेड डिस्‍प्‍ले हो सकता है
  • यह ट्रिपल रियर कैमरा के साथ आ सकता है

फीचर्स को लेकर सामने आई ये जानकारी

OnePlus Ace 3 Pro
OnePlus Ace 3 Pro

DCS के मुताबिक OnePlus Ace 3 Pro में 6.78 इंच का OLED डिस्‍प्‍ले दिया जा सकता है, जोकि 1.5K रेजॉलूशन को सपोर्ट करेगा। फोन में 16 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा दिया जा सकता है, जोकि पंच होल कटआउट के अंदर होगा। Ace 3 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जो 50MP+8MP+2MP हो सकता है। फिलहाल इनके (OnePlus Ace 3 Pro) सेंसर्स को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं है।

अब तक की सबसे बड़ी बैटरी वाला स्‍मार्टफोन हो सकता है

OnePlus Ace 3 Pro
OnePlus Ace 3 Pro

सूत्रों के अनुसार वनप्लस ऐस 3 प्रो को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर से पैक किया जा सकता है। डिजिटल चैट स्‍टेशन के अनुसार फोन में बड़ी बैटरी होगी, जो 100W की वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। डिजाइन (OnePlus Ace 3 Pro) के लेवल पर भी बदलाव देखने को मिल सकते हैं। कहा जाता है कि फोन में 6100 एमएएच की बैटरी मिल सकती है। ऐसा हुआ तो यह सबसे बड़ी बैटरी वाला वनप्‍लस स्‍मार्टफोन होगा।

रियर डिजाइन भी अलग हो सकता है

OnePlus Ace 3 Pro
OnePlus Ace 3 Pro

पिछली रिपोर्टों में सामने आया था कि OnePlus Ace 3 Pro में फ्रंट में एक कर्व्ड कॉर्नर वाला OLED पैनल होगा। साथ ही मेटल का मिडि‍ल फ्रेम और एक ग्लास बैक होगा। लीक में दावा किया गया था कि मौजूदा OnePlus फ्लैगशिप की तुलना में Ace 3 Pro का रियर डिजाइन अलग होगा। यह भी कहा जाता है कि Ace 3 Pro में 24GB LPDDR5x RAM वेरिएंट हो सकता है। Ace 3 को भारत में OnePlus 12R के तौर पर रीब्रांड किया गया है। ऐसी संभावना है कि ग्लोबल मार्केट में Ace 3V को OnePlus Nord 4 के तौर पर रीब्रांड किया जा सकता है। हालांकि, Ace 2 Pro सिर्फ चीनी मार्केट तक ही सीमित रहा था तो ऐसे में Ace 3 Pro की ग्लोबल रिलीज के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Desk News