मुंबई से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है।जहां श्रद्धा वालकर की तरह 32 साल की लिव इन पार्टनर की हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि इस शख्स ने आफताब की तरह शव के टुकड़े टुकड़े कर दिए और इतने से भी उसका मन नहीं भरा तो उसने उसे कुकर में उबाला और फिर मिक्सी में पीस दिया।
32 साल की महिला की हत्या
56 साल के व्यक्ति ने उसके साथ लिव-इन में रह रही 32 साल की महिला सरस्वती वैद्य की हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक मीरा रोड पर एक घर से बदबू की सूचना मिलने पर देखा तो वहां महिला का शव मिला।
पेड़ काटने वाले कटर से शव को काटा
इसके बाद जांच की गई तो पता चला कि मनोज और सरस्वती यहां लिव-इन में रहते थे। मनोज ने पेड़ काटने का कटर खरीदा था। इस कटर से ही उसने महिला के शरीर के कई टुकड़े किए। इसके बाद उन टुकड़ों को कुकर में उबाल कर प्लास्टिक के बैग में भर देता था। इसके बाद उसे गटर में बहा देता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया। औऱ इस मामले में जांच चल रही है।
लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वालकर की भी एसे हुई थी हत्या
बता दे दिल्ली के छत्तरपुर में रहने वाले फूड ब्लॉग आफताब पूनावाला ने भी अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वालकर की 18 मई 2022 को हत्या कर दी थी। 6 अक्टूबर 2022 को श्रद्धा के पिता ने वसई में अपने बेटी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। अक्टूबर में आफताब को वसई पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया था। तब आफताब ने पुलिस को बताया कि लड़ाई के बाद श्रद्धा मई में घर छोड़कर चली गई थी। 8 नवंबर को मानिकपुर पुलिस स्टेशन ने दिल्ली पुलिस को गुमशुदगी के इस मामले की जानकारी दी थी।