तमिलनाडु में सलेम जिले के कुरनगुचावड़ी के निकट शुक्रवार तड़के एक घर में आग लग गई। आग की इस घटना में एक ही परिवार के पांच लोगों की जलकर दर्दनाक मौत हो गई। आग लगने के समय सभी पांचों सदस्य सो रहे थे। मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने घटना पर शोक व्यक्त किया है।
पुलिस ने कहा कि एक व्यक्ति को गंभीर रूप से जलने के बाद सलेम में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे की जानकारी मिलते ही दमकल की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाया। पलानीस्वामी ने चेन्नई में एक बयान में कहा कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी।
उन्होंने कहा, ”मैं मृतकों के परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।” उन्होंने जिला प्रशासन को घायल हुए व्यक्ति को अच्छी चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने का निर्देश दिया।


Download Android App
Download iOS App



