कर्नाटक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार एक बार फिर हुए अस्पताल में भर्ती

Summary :

कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रेजिडेंट डीके शिवकुमार, जिन्हें कोविड-19 से उबरने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।

कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रेजिडेंट डीके शिवकुमार, जिन्हें कोविड -19 से उबरने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। पार्टी सूत्रों ने बताया कि बुखार और खांसी होने के बाद उन्हें फिर से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के अनुसार शिवकुमार को जयनगर के अपोलो अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। 
जानकारी के लिए बता दें, अगस्त महीने के अंत में डीके शिवकुमार कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे, उन्हें बेंगलुरु के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस बात की जानकारी शिवकुमार ने खुद दी थी कि वे कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। 
उन्हें कोरोना संक्रमण से मुक्त होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था। अब खबर सामने आ रही है कि डीके शिवकुमार को एक बार फिर से अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Desk Team