हड़ताल पर रहे पांच हजार बैंक कर्मी

Summary :

सभी सदस्यों द्वारा हड़ताल में भाग लिया गया एवं लगभग 1200 शाखाओं में कोई कार्य नहीं हो पाया एवं लगभग 500 करोड़ का लेन देन प्रभावित हुआ।

देहरादून : बैंको की राष्ट्रव्यापी हड़ताल के अंतर्गत उत्तरांचल बैंक इम्पलाईज यूनियन के सभी सदस्यों द्वारा हड़ताल में भाग लिया गया एवं लगभग 1200 शाखाओं में कोई कार्य नहीं हो पाया एवं लगभग 500 करोड़ का लेन देन प्रभावित हुआ। देहरादून मे पूर्व सूचित कार्यक्रम के अनुसार सभी सदस्य केनरा बैंक राजपुर रोड शाखा के सामने उपस्थित हुये एवं भारी प्रदर्शन किया गया। इसी प्रकार उत्तराखण्ड के अन्य जिलों मे अन्य श्रमिक संगठनों के साथ मिलकर कार्यक्रम आयोजित किये गये।

लगभग 5000 कर्मचारी हड़ताल पर रहे। देहरादून मे प्रदर्शन के दौरान ग्रामीण बैंक के साथी भी शामिल रहे। यह हड़ताल देश के लगभग दस करोड़ से ज्यादा श्रमिकों द्वारा मोदी सरकार की आर्थिक नीतियां व कर्मचारी विरोधी नीतियों के लिये की जा रही है। सरकार आउटसोर्सिंग के माध्यम से नियुक्तियां कर रही है।

बैंकों का निजीकरण करने के प्रयास किये जा रहे हैं। नये-नये निजी बैंको को लाईसेंस दिये जा रहे हैं जबकि वर्षों से सरकार नीतियों व कार्यक्रमों को कार्यान्वित करने वाले सरकारी बैंकों को आपस मे विलय किया जा रहा है। जिसके कारण कई शाखाओं को बंद करना पड़ रहा है व कई कर्मचारी को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिये मजबूर किया जा रहा है।

प्रदर्शन को सम्बोधित करने वालों मे जगमोहन मेंदीरता, भूवन सिंह बिष्ट, राजेन्द्र सिंह, सीके जोशी, एलएम बडोनी, विनय कुमार शर्मा, इन्दर सिंह, उमेश क्षेत्री, राजन पुंडीर, सोहनसिंह रजवार, राजेन्द्र गुसाईं (रेल कर्मचारी यूनियन), बीके ओझा, डीएन उनियाल, शेखर उनियाल, कुलदीप सिंह, आदि शामिल थे।

– सुनील तलवाड़

Desk Team