कोटद्वार : गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने कहा कि पलायन और बेरोजगारी पर ठोस कार्ययोजना बनाकर धरातल पर उतारना उनका पहला लक्ष्य होगा। हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर कृषि और फल पट्टी को बढ़ावा देकर रोजगार के अवसर बढ़ाए जाएंगे। आज सतपुली में पत्रकारों से बातचीत में गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने अपनी प्राथमिकताएं गिनाते हुए कहा कि केंद्र सरकार राज्य के विकास के लिए संवेदनशील है।
कहा कि ऑल वेदर रोड जहां उत्तराखंड के विकास में भविष्य में मील का पत्थर बनेगा वहीं, केंद्र की सभी योजनाएं विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। सांसद रावत ने कहा कि वह अपने क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर कृषि और फल पट्टी को बढ़ावा देकर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। काश्तकारों की फसल के लिए विपणन केंद्र खोले जाएंगे ।जिससे किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य मिल सके।
साथ ही सुदूरवर्ती ग्रामीण अंचलों तक शिक्षा स्वास्थ्य सेवाओं को चाक-चौबंद करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और निर्देशन में गढ़वाल संसदीय क्षेत्र का कायाकल्प किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्कर जोशी, वरिष्ठ भाजपा नेता वेद प्रकाश शर्मा समेत अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।


Download Android App
Download iOS App



