चुनाव के बाद पहली बार अपने गृहनगर पहुंचे धामी के चेहरे पर छलकी मायूसी

Summary :

विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद पहली बार बुधवार को कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने गृह नगर खटीमा पहुंचे। इस दौरान उनके चेहरे पर मायूसी दिखाई दी

विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद पहली बार बुधवार को कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने गृह नगर खटीमा पहुंचे। इस दौरान उनके चेहरे पर मायूसी दिखाई दी। कार्यकर्ता भी निराश नजर आए। एक महिला कार्यकर्ता फूट-फूट कर रोने लगी।  धामी ने इस दौरान कहा कि वह जनादेश का सम्मान करते हैं। खटीमा की जनता ने जो भी निर्णय दिया है। वह मेरे सिर माथे पर है। क्षेत्र की जनता को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने ही मेरी राजनीतिक जीवन की शुरुआत कराई। 
चुनाव बाद पहली बार अपने गृहनगर पहुंचे थे पुष्कर सिंह धामी 
प्रदेश के पुन: मुख्यमंत्री बनने के फैसले पर उन्होंने कहा कि यह निर्णय हाईकमान को लेना है। जब वह अस्थायी हैलीपैड पर पहुँचे तो उनकी अगुवानी के लिए गए कार्यकर्ताओं में उत्साह कम दिखाई दिया। चुनाव हारने के बाद पहली बार अपने गृहनगर आ रहे  पुष्कर सिंह धामी के चेहरे पर भी मायूसी झलक रही थी।
गले मिल फफक कर रो पड़ी महिला कार्यकर्ता 
इस बीच उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद, मोदी को भाजपा को मिले प्रचंड बहुमत का श्रेय दिया। उन्होंने कहा कि जनता ने सारे मिथक तोड़ते हुए पार्टी के पक्ष में मतदान किया। उन्होंने इसके लिए जनता का धन्यवाद किया। एक महिला कार्यकर्ता उन्हें गले लगाकर फफक-फफक कर रो पड़। इस दृश्य से श्री धामी व अन्य कार्यकर्ता भी भाव विभोर हो गये। इसके बाद मुख्यमंत्री सभी का अभिवादन कर अपने आवास के लिये रवाना हो गए।
आपको बता दे कि सीएम धामी अपने गृहनगर की विधानसभा सीट खटीमा से चुनाव हार गए हैं। लेकिन उनके नेतृ्त्व में ही पार्टी ने पार्टी विरोधी लहर के बावजूद बहुमत का आंकड़ा हासिल किया हैं। जिस कारण उनकी सीएम पद की दावेदारी पर चुनाव हारने के कारण गृहण लग गया हैं। पिछले कार्यकाल में भी उत्तराखंड में भाजपा नेतृत्व ने दो सीएम को हटाकर पुष्कर सिंह धामी को कमान सौपीं थी। चंद दिनों के कार्यकाल में पुष्कर सिंह धामी ने पार्टी को जीत की संजीवनी दी हैं।    

Desk Team