मध्य प्रदेश में चुनाव से पहले एक ऐसा खेल हो रहा है जहां नेता दल- बदल रहे हैं। हालांकी राज्य में बीजेपी पार्टी के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी हो गई है। टीकमगढ़ जिले के गिरिजा शंकर शर्मा और कुछ अन्य भाजपा नेता कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं। वे अपने समर्थकों को भी साथ लेकर आये। शर्मा पहले बीजेपी का हिस्सा हुआ करते थे लेकिन हाल ही में वह बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए। इसे मनाने के लिए उन्होंने कांग्रेस कार्यालय में एक विशेष कार्यक्रम रखा था।
कांग्रेस की सदस्यता ली
इस मौके पर शर्मा ने कहा, प्रदेश पिछड़ रहा है। जो दुर्व्यवस्था का आलम है, इस पर रोक लगाना जरुरी है। मगर भाजपा ने लोकतंत्र को ही छोड़ दिया है। शर्मा के भाई सीताशरण शर्मा भाजपा में है और विधानसभा अध्यक्ष रहे हैं। उन्होंने भाजपा में कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का भी आरोप लगाया। इस मौके पर उनके साथ सैकड़ों वाहनों में सवार होकर भोपाल पहुॅचे कार्यकर्ताओं ने भी कांग्रेस की सदस्यता ली। टीकमगढ़ जिले के जिला पंचायत उपाध्यक्ष भक्ति तिवारी ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। तिवारी लंबे अरसे तक भाजपा में रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



