अक्सर देखा जाता है कि लोग अपनी शादी के टाइम कुछ अजीबोगरीब शर्ते मेहमानो के सामने रख देते हैं, जिसे ज्यादातर लोग तो इंजॉय करते है पर ज्यादातर लोगों को इस कारण अच्छी खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ जाता हैं। कभी कोई दुल्हन मेहमानो के सामने गिफ्ट लाने की शर्त रख देती है। तो वहीं कई बार दुल्हन अपनी ब्राइड्समेड के सामने टैटू बनावाने की शर्त रख देती है। अब ऐसा ही मामला चर्चा में आया हुआ है, जिसमें दुल्हन की शर्त के चलते उसकी शादी कोई मातम की तरह दिखने लगी।

काले कपड़े पहनने की रखी शर्त
एक रिपोर्ट के मुताबिक दुल्हन ने अपनी शादी में आने वाले मेहमानों को काले रंग के कपड़े पहन कर आने के लिए कहा। बता दें, जैसे भारत में मातम के समय सफेद रंग के कपड़े पहनते है वैसे ही विदेश में मातम के समय काले रंग के कपड़े पहनते है। वहीं दुल्हन के अनुरोध करने के बाद मेहमान भी अचंभे में रह गए थे। लेकिन वह भी क्या करते, उन्होंने दुल्हन की बात मानी और शादी में मातम वाला ड्रेस यानी काले रंग की ड्रेस पहनकर आ गए।

चिलचिलाती धूप में हुए परेशान
वहीं मेहमान शादी में काले रंग के कपड़े पहन कर तो आ गए। लेकिन उन्हें परेशानी का सामना तब करना पड़ा जब शादी वाले दिन चिलचिलाती धूप निकली हुई थी। साथ ही शादी भी खुली जगह पर आयोजित की गई थी, इसके बाद मेहमानों की हालात काफी खराब हो गई। बता दें, कि काले कपड़ों में ज्यादा गर्मी लगती है। जिस वजह से वहां मौजूद सभी लोग चिलचिलाती धूप में परेशान होते रहे। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वहीं वीडियो पर एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है- ‘मुझे अच्छा लगा कि दुल्हन की बात मेहमानों ने मानी, लेकिन गर्मी में बाहर ब्लैक ड्रेस पहनना पागलपन है’।


Download Android App
Download iOS App



