जी- 20 के सफल सम्मेलन के बाद देश – विदेश से भिन्न – भिन्न प्रकार की प्रतिक्रिया सामने आ रही है ,कोई तारीफ कर रहा है किसी राष्ट्र को इस सम्मेलन में शामिल ना हो पाने पर हताशा है। लेकिन इन सबके बीच भारतीय राजनीति के कुछ नेता इस सम्मेलन पर अपने – अपने तर्क के हिसाब से तंज कस रहे है। उत्तरप्रदेश में उपचुनाव में घोसी विधानसभा पर समाजवादी पार्टी को मिली जीत के विपक्ष में एक अलग उत्साह है।
कोई पूछ रहा है G20 में G का मतलब Ghosi (घोसी) है क्या?
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) September 9, 2023
G20 में G का मतलब घोसी
उत्तर प्रदेश के घोसी में हाल ही में हुए उपचुनाव में जीत के बाद, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने ‘एक्स’ पर एक गुप्त संदेश पोस्ट कर पूछा कि क्या जी20 में जी का पूरा नाम गोसी है। कोई पूछ रहा है, क्या G20 में G का मतलब घोसी है?”
जी20 घोषणा को अपनाया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को दो दिवसीय जी20 शिखर सम्मेलन के समापन की घोषणा की और इसमें समूह के राष्ट्राध्यक्षों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुखों ने भाग लिया। शिखर सम्मेलन के पहले दिन शनिवार को जी20 घोषणा को अपनाया गया।


Download Android App
Download iOS App



