छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी अचानक तबीयत खराब हो गई है.जिसके बाद उनको शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। अजीत जोगी के पुत्र और पूर्व विधायक अमित जोगी ने बताया कि शनिवार दोपहर अजीत जोगी नाश्ता कर रहे थे, तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई।
अमित जोगी ने बताया कि इसके बाद अजीत जोगी को तत्काल अस्पताल ले जाया गया।उन्होंने बताया कि अजीत जोगी की हालत गंभीर है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में अजीत जोगी की पत्नी और कोटा क्षेत्र से विधायक रेणु जोगी तथा अन्य लोग मौजूद हैं। अमित जोगी ने बताया कि घटना के दौरान वह :अमित जोगी: बिलासपुर में थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद वह रायपुर के लिए रवाना हो गए हैं। उन्हें अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखा गया है।
विशाखापट्टनम में LG पॉलिमर के बाहर ग्रामीणों ने मृत लोगों के शव रखकर किया विरोध प्रदर्शन
भारतीय प्रशासनिक सेवा से राजनीति में आए अजीत जोगी वर्तमान में मारवाही क्षेत्र से विधायक हैं। वह 2000 में छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के दौरान यहां के पहले मुख्यमंत्री बने तथा 2003 तक मुख्यमंत्री रहे। राज्य में 2003 में हुए विधानसभा के पहले चुनाव में कांग्रेस भारतीय जनता पार्टी से पराजित हो गई थी। राज्य में कांग्रेस नेताओं से मतभेद के चलते जोगी ने वर्ष 2016 में नई पार्टी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) का गठन कर लिया था और वह उसके प्रमुख हैं।


Download Android App
Download iOS App



