देश में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) से सबसे अधिक प्रभावित राज्य के रूप में महाराष्ट्र सामने आया है। राज्य में वायरस का फैलाव लगातार बरकरार है और यहां स्थिति खराब होती जा रही है। वहीं राज्य में कोरोना योद्धा पुलिसकर्मियों के बड़ी संख्या में संक्रमित पाए जाने के बाद चिंता और बढ गई है। महाराष्ट्र पुलिस ने शनिवार को बताया राज्य में 714 पुलिसकर्मी संक्रमित हुए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार कुल मामलों में से फिलहाल 648 सक्रिय मामले हैं। वहीं 61 पुलिसकर्मी स्वस्थ हो चुके हैं जबकि पांच की मृत्यु हुई है। राज्य के संक्रमितों में 633 सिपाही और 81 अधिकारी हैं। पुलिस विभाग के सक्रिय मामलों में 577 सिपाही और 10 अधिकारी हैं। स्वस्थ होने वालों में 51 सिपाही और 10 अधिकारी हैं। मृतकों में सभी पुरुष कर्मी हैं। महाराष्ट्र में पुलिसकर्मियों के साथ 194 हमले की घटनाएं हुई हैं और 689 लोग गिरफ्तार भी किये गए हैं।
कोविड-19 फैलाने के आरोप में चीन से हर्जाने की मांग को लेकर SC में याचिका दाखिल
मुंबई की आर्थर रोड जेल में 77 कैदियों और 26 कर्मचारियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। उधर राज्य में शुक्रवार को 1089 नये मामले सामने आये और कोरोना वायरस के कुल संक्रमित 19 हजार से अधिक हो गए। राज्य के स्वास्थ्य विभाग की तरफ से दी गई जानकारी में 1089 नये वायरस मरीज आये और कुल संख्या 19063 हो गई। इस दौरान 37 रोगियों की मृत्यु से वायरस से मरने वालों की कुल संख्या 731 पर पहुंच गई।
वाणिज्यिक नगरी मुंबई का भी वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) से बुरा हाल है । शुक्रवार को संक्रमण के 748 नये मामले आए और 25 की मृत्यु हो गई। बृहन्मुंबई नगर निगम के अनुसार 748 नये मामलों से वाणिज्यिक नगरी में कुल संक्रमित 11 हजार 967 हो गए। मुंबई में इस दौरान 25 मरीजों की मृत्यु से मृतक 463 हो गए। गुरुवार को भी 25 की मृत्यु हुई थी। शुक्रवार को मृतकों में 13 पुरुष और 12 महिलाएं थी।


Download Android App
Download iOS App



