कर्नाटक के पूर्व सीएम कुमारस्वामी ने गठबंधन को लेकर दिया अहम बयान, बोले- ‘JDS में अभी नहीं बनी बात’

Summary :

कर्नाटक में भाजपा और जेडीएस के गठबंधन को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। बीते दिन येदियुरप्पा ने जेडीएस और भाजपा गठबंधन की बात कही थी

कर्नाटक में भाजपा और जेडीएस के गठबंधन को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। बीते दिन येदियुरप्पा ने जेडीएस और भाजपा गठबंधन की बात कही थी, जिसे आज कुमारस्वामी एक तरह से खंडन करते दिख रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री और जद  नेता एचडी कुमारस्वामी ने शनिवार को कहा कि अभी गठबंधन नहीं हुआ है और इसके लिए अभी और समय लगेगा। 
आगामी लोकसभा चुनाव पर बोले कुमारस्वामी
एक विशेष पूजा में भाग लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कुमारस्वामी ने कहा कि वो फिलहाल आगामी लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन के बारे में कुछ नहीं कह सकते। हालांकि, पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा ने शुक्रवार को कहा था कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए जद (एस) के साथ गठबंधन से राज्य में भाजपा मजबूत होगी।  

Desk Team