कांग्रेस पार्टी ने कहा कि सरकार जी20 शिखर सम्मेलन से पहले झुग्गियों और आवारा जानवरों को छिपाने या उनसे छुटकारा पाने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस पार्टी ने ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया है जिसमें जी20 शिखर सम्मेलन से पहले झुग्गी बस्तियों को हरे कपड़े से ढंकते हुए दिखाया गया है। कांग्रेस ने शनिवार को सरकार पर जी20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर झुग्गियों को ढकने या ध्वस्त करने और आवारा जानवरों को पकड़े जाने का आरोप लगाया। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, ‘‘भारत की वास्तविकता को हमारे मेहमानों से छिपाने की कोई जरूरत नहीं है। कांग्रेस ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें शनिवार को यहां शुरू हुए दो दिवसीय जी20 शिखर सम्मेलन से पहले झुग्गी-झोपड़ी वाले कुछ इलाके हरे कपड़े से ढके दिखाई देते हैं।
राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया
इसने कहा, ‘‘जी20 से पहले मोदी सरकार ने अपनी नाकामी छिपाने के लिए गरीबों के घरों को पर्दे से ढकवा दिया है। क्योंकि राजा को गरीब से नफरत है। राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘भारत सरकार हमारे गरीबों और बेजुबान जानवरों को छिपाने में लगी हुई है। भारत की सच्चाई को हमारे मेहमानों से छिपाने की कोई जरूरत नहीं है।’’ कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने भी इस मामले को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा।
उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया
उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘जी20 का उद्देश्य सकारात्मक पहल के लिए विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं का एक मंच पर आना है। इसका उद्देश्य वैश्विक समस्याओं से सहयोगात्मक ढंग से निपटना है…झुग्गियों को या तो ढक दिया गया है या ध्वस्त कर दिया गया है, जिससे हज़ारों लोग बेघर हो गए। सिर्फ़ प्रधानमंत्री की छवि को चमकाने के लिए आवारा पशु बेरहमी से पकड़े गए हैं और उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया है।’’


Download Android App
Download iOS App



