पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती कोरोना से संक्रमित, खुद को किया क्वारनटीन

Summary :

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती कोरोना संक्रमित हो गई हैं। भारती ने कोरोना पॉजिटिव होने की रविवार को स्वयं ट्वीट कर जानकारी दी।

देश में इस समय वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का दौर जारी है। अब तक इस घातक बीमारी से कई नेता लोग संक्रमित हुए तो कई की मौत हो गयी है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती कोरोना संक्रमित हो गई हैं। भारती ने कोरोना पॉजिटिव होने की रविवार को स्वयं ट्वीट कर जानकारी दी। मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री ने कई सिलसिलेवार ट्वीट किये। 
उन्होंने कहा,’ मैं आपकी जानकारी में यह डाल रही हूं कि मैंने आज अपनी पहाड़ की यात्रा की समाप्ति के अन्तिम दिन प्रशासन को आग्रह करके कोरोना टेस्ट की टीम को बुलवाया क्यूँकि मुझे 03 दिन से हलका बु़खार था। मैंने हिमालय में कोविड के सभी विधिनिषेध एवं सोशल डिस्टेंस का पालन किया फिर भी मै अभी  कोरोना पॉजिटिव निकली हूं।’ 

पूर्व मंत्री ने आगे लिखा,’ मै अभी हरिद्वार एवं ऋषिकेश के बीच वन्दे मातरम् कुंज में क्वॉरंटीन हूं जो कि मेरे परिवार के जैसा है। चार दिन के बाद फिर से टेस्ट कराऊँगी एवं स्थिति ऐसी ही रही तो डॉक्टरो के परामर्श के अनुसार निर्णय लूंगी। मेरे इस ट्वीट  को जो भी मेरे संपर्क में आये हुए भाई- बहन पढ़े  या उन्हें जानकारी हो जाये, उन सबसे मेरी अपील है की वो अपना कोरोना टेस्ट करवाये एवं सावधानी बरतें।’ 

PM मोदी ने श्रीलंका में अल्पसंख्यक तमिलों के लिये सत्ता में भागदारी की हिमायत की

Desk Team