Fishermen Feared Dead In Tripura: त्रिपुरा के धलाई जिले में नार्वेस्टर हवाओं के कारण डम्बूर झील में उनके अस्थाई मचान के ढह जाने से कम से कम चार मछुआरों के मरने की आशंका है।
Highlights:
- त्रिपुरा की डंबूर झील में चार मछुआरों के मरने की आशंका
- अब तक एक शव बरामद किया जा चुका- अधिकारी
- हवा और बारिश के कारण अस्थायी ‘मंच’ ढहने से हुआ हादसा
अब तक एक शव बरामद किया जा चुका- अधिकारी
अधिकारियों ने बताया कि अब तक एक शव बरामद किया जा चुका है। धलाई जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने कहा कि मछुआरे अक्सर विशाल डंबूर झील में मछली पकड़ने के लिए अस्थायी ‘मंचों’ पर रहते हैं।
हवा और बारिश के कारण अस्थायी ‘मंच’ ढहने से हुआ हादसा
अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “शनिवार की देर रात, नॉर्वेस्टर हवा और बारिश के कारण अस्थायी ‘मंच’ ढह गया और चार मछुआरे झील के गहरे पानी में गिर गए। राज्य आपदा प्रबंधन कर्मियों ने एक शव बरामद किया है। एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल) के कर्मियों को खोज अभियान में मदद के लिए बुलाया गया है।” जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी अगरतला से 120 किमी दक्षिण में इलाके में डेरा डाले हुए हैं।


Download Android App
Download iOS App



