हरिद्वार : शराब कांड को लेकर उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश पुलिस की संयुक्त रूप से कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में हरिद्वार पुलिस ने गुरुवार को चार और आरोपियों को रुड़की से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में से तीन आरोपी हरिद्वार के रहने वाले हैं जबकि एक आरोपी दिल्ली का है।
वहीं एसपी देहात नवनीत सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। शराब कांड का खुलासा करते हुए एसपी देहात नवनीत सिंह ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त मनोज कुमार ने एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के मैनेजर सचिन गुप्ता से संपर्क किया था। मैनेजर ने कंपनी के मालिक अमित गुप्ता की सहमति पर चार ड्रम कैमिकल मनोज को बेचा था, जोकि अवैध रूप से बेचा गया था।
जिसके बाद इस कैमिकल ड्रम को पूर्व में पकड़े गए आरोपी अर्जुन को बेच दिया गया। एसपी देहात ने बताया कि अर्जुन ने एक ड्रम से 50 लीटर कैमिकल को पानी मे मिलाकर जहरीली शराब तैयार की और कई जगह इस जहरीली शराब को सप्लाई किया।जिसके कारण 100 से अधिक लोगों की मौत हो गयी।
एसपी ने बताया कि अभी भी कई और लोगों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में से मनोज कुमार, सचिन गुप्ता, विपिन कुमार हरिद्वार के रहने वाले हैं। जबकि अमित गुप्ता दिल्ली का रहने वाला है, साथ ही उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपियों को पुलिस जल्द ही रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।


Download Android App
Download iOS App



