गोवा में श्री प्रमोद सावंत की अगुवाई वाली सरकार में शनिवार को चार नये मंत्रियों ने शपथग्रहण की। राज्यपाल मृदुला सिन्हा ने चंद्रकांत कावलेकर, माइकल लोबो, जेनिफर मोनसेरटे और फिलिप नेरी रोड्रिग्स को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी।
कांग्रेस ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- बेटियों की सुरक्षा पर सरकार संवेदनहीन
मंत्री बनाये गये विधायकों में से तीन कांग्रेस के विधायक हैं जो हाल में कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुए 10 विधायकों में शामिल हैं।
कांग्रेस विधायकों को भाजपा में शामिल करने से पर्रिकर की परंपरा हो गई खत्म : सरदेसाई
शपथग्रहण समारोह के बाद श्री सावंत ने संवाददाताओं से कहा कि श्री कावलेकर उपमुख्यमंत्री होंगे तथा मंत्रियों के विभाग शीघ, ही घोषित किए जायेंगे। इससे पहले चार मंत्री विजय सरदेसाई, विनोद पालयेका, जयेश सालगांवकर और रोहन खौंटे को मंत्रिमंडल से हटा दिया गया।


Download Android App
Download iOS App



