ओडिशा के राउरकेला स्टील प्लांट में जहरीली गैस लीक का मामला सामने आया है। हादसे में 4 लोगों की मौत और 6 लोग बीमार हो गए हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, गैस का रिसाव राउरकेला स्टील प्लांट के कोल केमिकल डिपार्टमेंट में बुधवार सुबह 9 बजे के करीब हुआ।
हादसा आरएसपी के कोयला रसायन विभाग में हुआ और इस दौरान यहां कुल 10 श्रमिक काम कर रहे थे। उन्होंने बताया कि चारों एक निजी कंपनी द्वारा संविदा पर रखे गए कर्मचारी थे। अधिकारियों ने बताया, ‘‘ प्राथमिक रिपोर्ट के अनुसार चार श्रमिकों की मौत इकाई से कार्बन मोनोक्साइड रिसाव की वजह से हुई।’’

इन्हें इस्पात जनरल अस्पताल (आईजीएच) के आईसीयू में भर्ती किया गया था, जहां उनकी मौत हो गई जबकि आरएसपी दवाईखाने में कुछ अन्य श्रमिकों का उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि आरएसपी ने दुर्घटना के संबंध में उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। आरएसपी का संचालन स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एसएआईएल) करती है।


Download Android App
Download iOS App



