केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी का हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में बुधवार को चुनाव रैली के दौरान रक्तचाप बढ़ गया, जिसके बाद उन्होंने बेचैनी महसूस होने की शिकायत की। भाजपा की राज्य इकाई के एक नेता ने यह जानकारी दी। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री गडकरी की तुरंत डॉक्टरों की एक टीम ने जांच की।
बाद में उनके आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक ट्वीट में कहा गया कि वे ठीक हो रहे हैं। भाजपा के एक नेता ने कहा कि गडकरी ने रैली के बाद बेचैनी महसूस होने की शिकायत की क्योंकि उनका रक्तचाप बढ़ गया था। उन्होंने कहा कि इसके बाद इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ जनक राज के नेतृत्व में डॉक्टरों की एक टीम शिमला जिले के चारबरा के वाइल्डफ्लावर हॉल पहुंची। डॉ राज ने कहा कि गडकरी फिलहाल ठीक हैं।


Download Android App
Download iOS App



