गौतम अडाणी ने अपने हाथो में लिया मुंबई हवाईअड्डे का प्रबंधन, हजारों नई नौकरियों का किया वादा - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

गौतम अडाणी ने अपने हाथो में लिया मुंबई हवाईअड्डे का प्रबंधन, हजारों नई नौकरियों का किया वादा

अडाणी समूह ने जीवीके ग्रुप से मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे का प्रबंधन संभाल लिया है। समूह ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अडाणी समूह ने जीवीके ग्रुप से मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे का प्रबंधन संभाल लिया है। समूह ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अडाणी समूह ने पिछले साल अगस्त में घोषणा की थी कि वह मुंबई हवाईअड्डे में जीवीके समूह की हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगा।
इस सौदे के बाद मुंबई के छत्रपित शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे में अडाणी समूह की 74 प्रतिशत हिस्सेदारी रहेगी। इसमें से 50.5 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण जीवीके समूह से और शेष 23.5 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण अल्पांश भागीदारों एयरपोर्ट्स कंपनी साउथ अफ्रीका (एसीएसए) और बिडवेस्ट ग्रुप से किया जाएगा।
अडाणी समूह के चेयरमैन गौतम अडाणी ने ट्वीट किया, ‘हमें विश्व स्तरीय मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का प्रबंधन संभालने की खुशी है। हम मुंबई को गौरवान्वित करने का वादा करते हैं। अदानी समूह व्यापार, अवकाश और मनोरंजन के लिए भविष्य का एक हवाई अड्डा पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण करेगा। हम हजारों नए स्थानीय रोजगार सृजित करेंगे।
बाद में अडाणी एंटरप्राइेजज की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी ने बयान में कहा कि उसने जीवीके समूह से मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे लि. (मायल) का प्रबंधन नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया है। इससे पहले दिन में मायल के बोर्ड की बैठक हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × one =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।