नेहरू के शासन में भारत, चीन की आंखों में आंखें डालकर नहीं देख सकता था, लेकिन अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समय में न केवल आंखों में आंखें डालकर देख रहा है, बल्कि उससे मुकाबला करने की क्षमता भी रखता है। यह दावा केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने किया है।
रविवार को पणजी में भाजपा की एक्जिक्यूटिव कमेटी की मीटिंग में पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, “नेहरू के समय में किसी ने भी चीन की आंखों में आंखें डालकर देखने की हिम्मत नहीं की। लेकिन मोदी न सिर्फ उन्हें आंखें दिखाते हैं, बल्कि उनका मुकाबला करने की क्षमता भी रखते हैं।”
मंत्री ने कहा कि चीन के खिलाफ देश की मजबूती की वजह पिछले कुछ सालों में रक्षा बजट में हुई बढ़ोतरी है। उन्होंने कहा कि 2009-14 के बीच, संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार ने रक्षा खर्च के लिए लगभग 8.48 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए थे, जबकि मोदी के पहले कार्यकाल में यह बजट 15.73 लाख करोड़ रुपये का था।
उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि उन्होंने चीन के मामले में भारत के हितों के साथ समझौता किया है। मंत्री ने कहा, “केवल कुछ करोड़ रुपयों के लिए राहुल गांधी कांग्रेस की ओर से चीन की वकालत कर रहे थे। वह भारत को नीचा दिखाने के लिए चीनी दूतावास गए थे।”


Download Android App
Download iOS App



