गोवा विधानसभा चुनाव : वादों को लेकर कांग्रेस-TMC नेताओं के बीच जुबानी जंग

Summary :

चुनावों में मतदाताओं को लुभाने के लिए राजनीतिक दलों द्वारा विभिन्न वादे किए जा रहे हैं। इन वादों को लेकर कांग्रेस तथा टीएमसी नेताओं के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है।

गोवा में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा के लिए चुनाव होने हैं। चुनावों में मतदाताओं को लुभाने के लिए राजनीतिक दलों द्वारा विभिन्न वादे किए जा रहे हैं। इन वादों को लेकर कांग्रेस तथा तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेताओं के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है।
टीएमसी ने शनिवार को घोषणा की थी कि प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव में अगर उनकी पार्टी सत्ता में आयी तो हर घर की एक महिला को गारंटीकृत आय समर्थन के रूप में 5000 रुपए प्रदान किए जाएंगे। उनकी इस योजना पर तंज कसते हुए एक कांग्रेस नेता ने कहा की गोवा का भगवान ही भला करें।

गोवा में TMC के साथ गठबंधन नहीं करेगी AAP, नया विकल्प मुहैया कराएगी पार्टी

गोवा के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के चुनाव पर्यवेक्षक और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने ट्वीट किया, ‘‘यहां एक ऐसा गणित को अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार के योज्ञ है। गोवा में साढ़े तीन लाख घरों की प्रत्येक महिला को पांच हजार रुपए प्रति माह दिए जाने पर कुल 175 करोड़ रुपए का खर्च आयेगा। जो कि हर वर्ष 2100 करोड़ रुपए को खर्च होगा।’’ 
यह गोवा राज्य के लिए एक ‘छोटी’ राशि है जिस पर मार्च 2020 के अंत में 23,473 करोड़ रुपये का बकाया कर्ज था। उन्होंने कहा गोवा पर मार्च 2020 के अंत तक बकाया कर्ज 23,473 करोड़ रुपये का था। यह गोवा के लिए छोटी राशि है। गोवा का भगवान भला करें, गोवा को भगवान बचायें। टीएमसी की गोवा पर्यवेक्षक महुआ मोइत्रा ने कांग्रस के नेता पर जवाबी हमला करते हुए कहा कि इस योजना को लागू करना मुमकिन है। 


मोइत्रा ने ट्वीट किया, ‘‘हां पी चिदंबरम सर 3.5 लाख गोवा परिवार की प्रत्येक महिला को पांच हजार रुपए प्रतिमाह देने पर साल में 2100 करेड़ रुपए का खर्च होगा जो कुल बजट का सिर्फ 6-8 प्रतिशत है। जिसको लागू करना मुमकिन है। कोविड के बाद अर्थव्यवस्था को सुचारू रुप से चलाने के लिए लोगों के हाथ में पैसा देना जरुरी होता है जिससे आर्थिक प्रणाली में तरलता बनी रहे।’’ 

तृणमूण कांग्रेस नेता यतीश नाइक ने कहा कि इस योजना को बजट के बारिकियों को ध्यान से समझकर तैयार किया गया है। राज्य के आर्थिक गतिविधियों तथा बजट के बारीकियों को समझने के बाद गोवा तृणमूल कांग्रेस ने गृह लक्ष्मी कार्ड का परिकल्पना की है। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘हमें अच्छी योजना कि जरुरत है जो गोवावासियों को ह़क दिलायें न की उनपर एहसान करे।’’

Desk Team