टीम इंडिया 26 दिसंबर से साउथ अफ्रीका में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने वाली है। इस दौरे के लिए भारतीय टीम में कुछ बड़े खिलाडियों की वापसी हुई है, जिनमें रोहित शर्मा, विकेटकीपर ऋषभ पंत और केएल राहुल शामिल हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से आराम पाने वाले पंत दक्षिण अफ्रीका में बल्ले से अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे। हालांकि, पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट का मानना है कि पंत को अभी अपनी फिटनेस पर ध्यान देना जारी रखना होगा। बट ने साथ ही पंत की कमजोरी को भी उजागर किया है।

सलमान बट ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए, ‘यह उनके करियर की शुरुआत है, उन्होंने अपनी प्रतिभा की झलक दिखाई है, लेकिन उन्हें अपनी फिटनेस पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है।’ पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने यह बयान उस वक्त दिया जब उनसे आने वाले पांच-छह सालों को लिए पंत को लेकर भविष्यवाणी करने को कहा गया।
.jpg)
उन्होंने आगे कहा, ‘जब आप उन्हें देखेंगे तो आपको लगेगा कि अगर वह अपना फोकस खो देते हैं, तो इससे उनका वजन बहुत जल्द बढ़ जाएगा। खास बात यह है कि वह ज्यादा लंबे नहीं इसलिए फिटनेस की कमी उनके शरीर पर दिखेगी। वह बहुत जल्दी प्रिडिक्टेबल हो जाते हैं। वह सुपर टैलेंटेड हैं, लेकिन उन्हें इसे बड़े प्रदर्शन में तब्दील करना होगा, उन्हें अपने शॉट खेलने से पहले सोचने की जरूरत है, कभी-कभी वह बहुत प्रिडिक्टेबल हो जाते हैं। खासकर टेस्ट क्रिकेट में। वह बड़े स्ट्रोक लगाने के लिए क्रीज से बाहर जाते, उन्हें बीच में कुछ समय बिताने की जरूरत है।’


Download Android App
Download iOS App



