गोवा चुनाव 2022: BJP ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी सूची, जानें किसे कहा से मिला टिकट

Summary :

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गोवा विधानसभा चुनाव की 40 सीटों के लिए दूसरी सूची जारी कर दी है। इस बार भाजपा ने 6 नामों पर मुहर लगा दी है।

देश में अगले महीने पांच राज्यों में विधानसभा के चुनाव होने है, जिसके लिए सभी राजनीतिक दल अपनी पूरी ताकत झौंक रहे है। सियासी दलों की चुनावी तैयारियां अंतिम दौर में है। ऐसे में सभी पार्टियां अपने प्रत्याक्षियों के नाम को अंतिम रूप देकर उनके नाम का ऐलान कर रही है।  
भाजपा ने 6 नामों पर मुहर लगा दी है 
इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गोवा विधानसभा चुनाव की 40 सीटों के लिए दूसरी सूची जारी कर दी है।  इस बार भाजपा ने 6 नामों पर मुहर लगा दी है। इस लिस्ट में एक महिला प्रत्याशी को भी शामिल किया गया है। इससे पहले भाजपा ने पहली लिस्ट में 34 लोगों के नाम फाइनल किए थे। 

इन 6 उम्मीदवारों को मिला है चुनावी टिकट 
बुधवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर भाजपा ने गोवा विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी की। इस नई लिस्ट में भाजपा ने 6 प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लगाई है। इन नामों में राजेश तुलसीदास पाटनेकर, जोसेफ रॉबर्ट, एंटोनियो फर्नांडीज, जनिता पांडुरंग मेडकेलकर, नारायन जी नायक और एंटोनी बारबोस के नाम शामिल हैं। 
इससे पहले भाजपा ने पहली लिस्ट में 34 उम्मीदवारों के नाम फाइनल किए थे। सीएम प्रमोद सावंत सांखली से चुनाव लड़ेंगे। भाजपा गोवा चुनाव के लिए अपने सभी उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुकी है। इन नामों में पूर्व सीएम और दिवगंत मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल का नाम नहीं है। गौरतलब है कि आगामी 14 फरवरी को गोवा की 40 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा, जबकि 10 मार्च को मतों की गणना की जाएगी।

Desk Team