गोवा सरकार ने यहां कोरोनावायरस के संभावित मामलों पर नजर रखने के लिए एक विशेष कार्यबल का गठन करने का फैसला किया है। स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने रविवार को कहा कि भारत के बाहर के विषाणु से प्रभावित क्षेत्रों से यहां आने वाले लोगों पर नजर रखी जाएगी।
कोरोना वायरस मामला : चीन से बिहार लौटी युवती PMCH में भर्ती
राणे ने कहा, ‘‘ गोवा में कोरोनावायरस के संभावित मामलों पर नजर रखने के लिए मैंने विशेष कार्यबल गठित करने का निर्देश दिया है। विषाणु से प्रभावित क्षेत्रों से आने वाले लोगों समेत सभी गतिविधियों पर करीब से नजर रखी जाएगी और इस बारे में राज्य के मुख्य सचिव को सूचित किया जाएगा।’’ उन्होंने बताया कि कार्यबल केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के मुताबिक काम करेगा। भारत में अब तक कोरोनावायरस विषाणु का कोई मामला सामने नहीं आया है।


Download Android App
Download iOS App



