देश के कई हिस्सों में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन जारी है। इस बीच आज पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल विधानसभा में सीएए के खिलाफ प्रस्ताव पेश करेंगी। इससे पहले केरल, पंजाब और राजस्थान में सीएए के खिलाफ प्रस्ताव पास हो चुका है। इसके अलावा मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी जल्द ही यह कदम उठाए जाने की संभावना सूत्रों ने जताई है।
राज्य के संसदीय कार्य मंत्री पार्थ चटर्जी ने कहा कि आगामी 27 जनवरी को दोपहर दो बजे विधानसभा के विशेष सत्र में यह प्रस्ताव लाया जाएगा। माना जा रहा है कि तृणमूल विधायकों की संख्या अधिक होने के कारण यह प्रस्ताव पास भी हो जाएगा। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा था कि सीएए विरोधी एक प्रस्ताव को जल्द ही विधानसभा में लाया जायेगा।
उन्होने कहा था कि एनपीआर, एनआरसी और नागरिकता संशोधन कानून एक-दूसरे से जुड़ा है और राज्यों को इसे वापस करने के लिए प्रस्ताव पारित करना चाहिए।उन्होंने कहा था कि मैं सभी राज्यों से एनपीआर की कवायद में शामिल न होने का आग्रह करती हूं क्योंकि स्थिति बहुत बुरी है।


Download Android App
Download iOS App



