बिहार सारण जिले के छपरा नगर थाना क्षेत्र के एक मुहल्ले की एक युवती में जानलेवा कोरोना वायरस पाये जाने की आशंका के मद्देनजर बेहतर इलाज के लिए उसे पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है। सारण के सिविल सर्जन मधेश्वर झा ने आज यहां बताया कि नगर थाना क्षेत्र की 22 वर्षीय युवती चीन में मेडिकल की पढ़ाई करती है और वह पिछले 22 जनवरी को यहां आयी थी।
युवती की तबियत खराब होने के बाद उसे दो दिन पूर्व छपरा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने बताया कि आशंका है कि छात्रा चीन में कोरोना वायरस की चपेट में आयी है। श्री झा ने बताया कि छात्रा को भर्ती के बाद अस्पताल में पूरी तरह सतर्कता बरती गयी और चिकित्सकों की एक टीम ने उसकी जांच की।
दिल्ली चुनाव : अमित शाह की रैली में सीएए का विरोध कर रहे युवक को लोगों ने पीटा
उन्होंने बताया कि छात्रा की तबियत ज्यादा खराब होने के बाद कल शाम उसे बेहतर इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है।
गौरतलब है कि चीन के विभ्भिन प्रांतों में तेजी से फैल रहे जानलेवा कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण अबतक 80 लोगों की मौत हो गयी है। चीन में इस वायरस के अभी तक 2454 मामले सामने आये है जबकि विश्व भर में 2504 लोगों के इस वायरस से संक्रमित होने की रिपोर्ट है।


Download Android App
Download iOS App



