गोवा विधानसभा अध्यक्ष राजेश पाटनेकर में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। पूर्व विधायक और गोवा विधानमंडल मंच के उपाध्यक्ष विक्टर गोंजाल्विस ने बताया कि पटनेकर को बुधवार को वायरल संक्रमण के लिए सकारात्मक परीक्षण के बाद गोवा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक पाटनेकर की हालत स्थिर है।
पाटनेकर पिछले एक सप्ताह में कोरोना वायरस संक्रमण के लिए सकारात्मक परीक्षण करने वाले तीसरे राज्य बीजेपी नेता हैं। इस सप्ताह की शुरुआत में, गोवा बीजेपी प्रमुख सदानंद तनवड़े और पार्टी के महासचिव (संगठन) सतीश धोंड भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। दोनों का इलाज भी जीएमसीएच में किया जा रहा था।
सदानंद शेट तनावड़े पाए गए थे कोरोना पॉजिटिव
इससे पहले भारतीय जनता पार्टी की गोवा इकाई के अध्यक्ष सदानंद शेट तनावड़े कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। तनावड़े ने रविवार को एक ट्वीट कर खुद के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि कोविड संबंधी तमाम प्रोटोकॉल का पालन करते हुए वह तुरंत आइसोलेशन में चए गए हैं और डॉक्टरों की सलाह पर आवश्यक चिकित्सा देखभाल ले रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



