Goa News : पर्यटकों को जल्द मिल सकती है समुद्र तट से दफ्तर का काम करने की सुविधा

Summary :

अगर आप गोवा में छुट्टियां बिताने का मन बना रहे हैं, तो जरूरी नहीं कि इसके लिए आप को दफ्तर से छुट्टी लेनी पड़े।

अगर आप गोवा में छुट्टियां बिताने का मन बना रहे हैं, तो जरूरी नहीं कि इसके लिए आप को दफ्तर से छुट्टी लेनी पड़े। राज्य सरकार पेशेवरों को समुद्री तटों पर मनोरम दृश्यों को निहारने के साथ ही वहां पर दफ्तर का काम करने की सुविधा देने पर विचार कर रही है।
गोवा सरकार समुद्र तटों पर घूमने के साथ ही काम करने की सुविधा
राज्य के पर्यटन और सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री रोहन खुंटे ने बुधवार रात को विधानसभा में कहा कि गोवा सरकार समुद्र तटों पर घूमने के साथ ही काम करने की सुविधा देकर ‘‘वर्केशन गोवा की संस्कृति’’ को बढ़ावा देने जा रही है।उन्होंने बताया कि शुरुआती चरण में इसके लिए दक्षिण गोवा जिले में बेनोलिम समुद्र तट और उत्तर गोवा जिले में मोर्जिम तथा मिरामार समुद्र तटों की पहचान की गयी है।
कोई भी व्यक्ति समुद्र तट पर काम कर सकता है
मंत्री ने कहा, ‘‘कोई भी व्यक्ति समुद्र तट पर काम कर सकता है, घूम सकता है और वापस लौट सकता है, नहा सकता है और समुद्र तट पर काम करने की सुविधा के जरिए काम भी कर सकता है। कई कंपनियां अपने कर्मचारियों को घर से काम करने की छूट दे रही हैं।’’उन्होंने कहा ‘‘हम चाहते हैं कि ऐसे लोग यहां आएं और हमारे द्वारा स्थापित ‘को-वर्किंग स्टेशनों’ से काम करते हुए खूबसूरत तटों का आनंद लें। साथ ही ये लोग आईटी पारिस्थितिकी तंत्र में हमारी मदद भी करें।’’

Desk Team